फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wanted criminal with a bounty on his head arrested after frequently changing hideouts.

Faridabad News: ठिकाने बदलकर रह रहा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wanted criminal with a bounty on his head arrested after frequently changing hideouts.
शराब गोदाम डकैती में आरोपियों को दो पिस्तौल मुहैया कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में शराब के गोदाम पर फायरिंग कर डकैती की वारदात में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी और पांच हजार के इनामी बदमाश को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एटा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था।

पुलिस प्रवक्ता प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपी की पहचान बृजेश, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे 24 जुलाई को एटा से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2025 की सुबह सूरजकुंड क्षेत्र स्थित शराब के ठेके के पीछे बने गोदाम पर बदमाशों ने फायरिंग कर 1.60 लाख रुपये और शराब की एक पेटी लूट ली थी। इस संबंध में अनंगपुर निवासी प्रदीप की शिकायत पर सूरजकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बृजेश ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विजय फौजी को दो देशी पिस्तौल उपलब्ध कराई थीं। विजय फौजी का बृजेश के पिता के घर आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच पहचान हुई और बाद में उसने वारदात में हथियार मुहैया कराए। दिसंबर 2025 में उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आर्म्स एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज है। इस प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपी विजय फौजी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed