फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wanted accused arrested in 32 cases like kidnapping, robbery, dacoity

Faridabad News: अपहरण, लूट, डकैती जैसे 32 मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 09:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 05 May 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in 32 cases like kidnapping, robbery, dacoity
क्राइम ब्रांच-85 ने मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच-85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने स्नेचिंग के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान दिल्ली अली विहार निवासी कमल उर्फ काले के रूप में हुई है। आरोपी सरिता विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और नशा करने का आदी है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती की योजना, लूट का प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि की धाराओं के तहत 32 मामले दर्ज हैं। ज्यादातर केस दिल्ली के हैं। आरोपी ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर सिटी बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति का मोबाइल छीना था। क्राइम ब्रांच-85 टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाइल और वारदात में प्रयोग बाइक बरामद की है। नाबालिग साथी को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed