फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waiting for one month for ultrasound in AIIMS hospital, trouble due to having only one radiologist

एम्स अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह का इंतजार, एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से हो रही परेशानी

Mon, 20 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Waiting for one month for ultrasound in AIIMS hospital, trouble due to having only one radiologist
एम्स अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट समय पर नहीं आने की वजह से कमरा नंबर 27 के बाहर बैठे हुए मरीज। - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। शहर स्थित एम्स अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से मरीजों को एक महीने की तारीख दी जा रही है। वहीं, सोमवार को एक घंटे बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल में काफी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं, जिसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है। एम्स अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने की वजह से महिलाओं को एक महीने बाद की तारीख दी जाती है। गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य किसी मरीज को भी अगर अल्ट्रासाउंड करवाना होता है तो एक महीने की तारीख दी जाती है। सिर्फ इमरजेंसी के मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड तुरंत होता है। हर रोज सुबह 9 बजे से अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, लेकिन सोमवार को 10 बजे तक रेडियोलॉजिस्ट नहीं आई थी। जिसकी वजह से मरीजों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद अल्ट्रासाउंड किए गए। बल्लभगढ़ की निवासी गोल्डी ने बताया कि उन्होंने 21 मई को अल्ट्रासाउंड करवाने की तारीख ली थी। 20 जून को तारीख होने के बाद बावजूद भी उनका नंबर दोपहर बाद आया। उन्होंने बताया कि वह सुबह से ही खाली पेट अपने नंबर आने का इंतजार कर रही थी। सोमवार को कमरा नंबर 27 के बाहर करीब 50 से 60 मरीज अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाहर बैठे थे। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीक्षा बग्गा का कहना है कि बरसात की वजह से जाम लगा हुआ था। इसलिए उनको आने में थोड़ी देर हो गई। देरी से आने के बावजूद भी वह सभी मरीजों का अल्ट्रासाउंड समय रहते कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed