{"_id":"69f652ca94152af7100a7376","slug":"vyca-makes-a-comeback-bal-bhavan-wins-its-second-consecutive-victory-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68991-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वीवाईसीए की वापसी, बालभवन की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वीवाईसीए की वापसी, बालभवन की लगातार दूसरी जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एसआरएनसीसी-2 और रोहतक रोड जिमखाना को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। इनमें विजय यादव क्रिकेट अकादमी (वीवाईसीए) ने एसआरएनसीसी-2 और बालभवन ने रोहतक रोड जिमखाना टीम को हराया। बालभवन की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं वीवाईसीए ने पिछली हार के बाद इस मुकाबले में वापसी करते हुए जीत दर्ज की है।
20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई वीवाईसीए ने आठ विकेट पर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए गीत ने 36 गेंदों पर 49 और रिया सोनी ने 33 गेंदों पर 40 रन बनाए। मल्लिका ने 20 रन का योगदान दिया। एसआरएनसीसी के लिए नित्या ने तीन विकेट चटकाए। रिया और ज्योति को दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएनसीसी की टीम सात विकेट पर 132 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ज्योति ने 40 रन बनाए। उमंग ने 25 और कनक ने 23 रन का योगदान दिया। वीवाईसीए की ओर से मल्लिका और वर्षा ने दो-दो विकेट झटके।रिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में बालभवन की टीम ने रोहतक रोड को 31 रन से हराया। बालभवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ओपनर अरमीत कौर ने 54 गेंदों पर 72 रन बनाए। साची ग्रोवर ने 36 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। रोहतक के लिए नेहा, माही, प्रिया और अंजली ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में रोहतक की टीम सात विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंजली ने सर्वाधिक 31 और ज्योति ने 28 व सिमरन ने 21 रन बनाए। बालभवन के लिए भारती ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अरमीत और मयूरी को दो-दो विकेट मिले। अरमीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।