फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   VYCA got its second consecutive win and Bal Bhavan got its third consecutive win.

Faridabad News: वीवाईसीए को दूसरी और बालभवन को मिली लगातार तीसरी जीत

Sat, 09 May 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
VYCA got its second consecutive win and Bal Bhavan got its third consecutive win.
- रोहतक रोड और एसआरएनसीसी-2 को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। इनमें वीवाईसीए ने रोहतक रोड जिमखाना को हराकर बाजी मारी। दूसरे मैच में बालभवन ने एसआरएनसीसी-2 को हराया। बता दें कि बालभवन की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं वीवाईसीए ने पहली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते हैं। पहले मुकाबले में बालभवन ने एसआरएनसीसी-2 को 31 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में बालभवन ने तीन विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवी शर्मा ने 118 रन की शानदार पारी खेली।एसआरएनसीसी-2 के लिए चंचल, खुशी और मिताशा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में एसआरएनसीसी-2 की टीम चार विकेट पर 150 रन ही बना सकी। टीम के लिए ज्योति यादव ने 56 और कनक भाटी ने 35 रन की पारी खेली। शिवी शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



दूसरे मुकाबले में वीवाईसीए ने रोहतक रोड को पांच विकेट से हराया। रोहतक रोड ने पांच विकेट 137 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नेहा ने 67 और सिमरन ने 31 रन बनाए। वीवाईसीए के लिए श्रुति सिंह ने दो विकेट चटकाए। जागृति, वर्षा और खुशबू ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवाईसीए ने 19 ओवर में ही 141 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से रीमा ने 35, लक्षिका ने 29 रन बनाए। रोहतक रोड की ओर से सिमरन, प्रिया, अंजली और सोनिया ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने के लिए खुशबू मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed