{"_id":"648d95319586b883c70902eb","slug":"volvo-buses-will-ply-on-jaipur-and-chandigarh-routes-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7018-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी वॉल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी वॉल्वो बसें
Sat, 17 Jun 2023 05:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी वॉल्वो बसें
डिपो की ओर से 15 बसों की गई थी डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो से जल्द ही जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग थी कि दोनों रूटों पर एसी बसों को चलाया जाए। इसको लेकर डिपो की ओर से 15 वॉल्वो बसों की डिमांड की गई है।
रोडवेज की ओर से रोज करीब 125 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। इसमें किलोमीटर स्कीम, वॉल्वो बस, मिनी बस और रोडवेज बस शामिल हैं। यह सभी बसें चंडीगढ़, अलीगढ़, होडल, पलवल, आगरा, हरिद्वार, जयपुर, हमीरपुर, वैजनाथ सहित लोकल रूट जैसे मंझावली, कौराली, चांदपुर, अरुआ, बदरपुर बॉर्डर, सोहना आदि पर चलाई जाती हैं। डिपो से जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली सवारियों की डिमांड है कि इन दोनों रूटों पर एसी वॉल्वो बसों का संचालन किया जाए। गर्मी के दिनों में लंबे रूट पर बिना एसी बस के सफर करने में परेशानी होती है। इस वजह से सफर के दौरान कई यात्रियों की सेहत भी खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों की डिमांड पर डिपो की ओर से उच्च अधिकारियों से 15 वॉल्वो बसों की डिमांड की है। महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि डिपो की ओर से वॉल्वो बसों की डिमांड भेजी हुई है।