फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Volunteers are taking patients to OPD and Emergency, they are always there to help.

Faridabad News: मरीजों को ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचा रहे वॉलंटियर, मदद के लिए रहते हैं मौजूद

Sat, 27 Sep 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers are taking patients to OPD and Emergency, they are always there to help.
एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शुरू की गई सुविधा
विज्ञापन

इमरजेंसी और ओपीडी के बाहर तीन शिफ्ट में कर रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। अस्पताल की ओर से 33 कर्मचारियों को मे आई हेल्प यू वालंटियर के तौर पर नियुक्त किया गया है। ये सभी कर्मचारी इमरजेंसी और ओपीडी के बाहर तीन शिफ्टों में मौजूद रहेंगे।

अस्पताल में रोजाना करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें से कुछ मरीज चलने फिरने में असमर्थ होते हैं। वहीं कुछ बुजुर्ग होते हैं। उन मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर के कमरे तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इस परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से 33 कर्मचारियों को मे आई हेल्प यू वालंटियर के तौर पर नियुक्त किया गया है। जो इमरजेंसी और ओपीडी के बाहर तीन शिफ्ट में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सुविधा अनुसार स्ट्रेचर उपलब्ध कराते हैं
मे आई हेल्प यू वालंटियर के सुपरवाइजर अजय दहिया ने बताया कि 33 कर्मचारी मे आई हेल्प यू वालंटियर हैं। जो मे आई हेल्प यू वालंटियर की शर्ट पहने होते हैं और मुख्य द्वार पर मौजूद रहते हैं। यह वालंटियर मरीज की सुविधा के अनुसार स्ट्रक्चर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराते हैं। अगर किसी मरीज के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं है, तो वह उस मरीज को डॉक्टर के कमरे तक छोड़ कर आते हैं ताकि उनको पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय में भी देंगे ड्यूटी
डीन डा. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि वालंटियर तीन शिफ्ट में काम करेंगे। जिसमें रात के समय भी कुछ वालंटियर इमरजेंसी में कार्यरत होंगे। क्योंकि रात में काफी मरीज ऐसे होते हैं जो चलने फिरने में असमर्थ होते हैं और उन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed