फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vitality Residential Cricket Academy won by 18 runs

Faridabad News: विटालिटी रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी 18 रन से जीती

Thu, 25 Dec 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vitality Residential Cricket Academy won by 18 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर 17 बीडीएम कप बुधवार को रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर खेला गया। यह मैच विटालिटी रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।

35 ओवर के मैच में विटालिटी रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन का लक्ष्य दिया। अकील गोरवाल ने 101 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 106, लव जैन ने 43 गेंद में सात चौके, एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्ष भारद्वाज, महकार सिंह और देव चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी। विराट जटाना ने 71 गेंद में चार चौके की मदद से 42 , ऋषभ कुमार ने 24 गेंद में एक चौक और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाए। वहीं विटालिटी रेजिडेंशियल क्रेडिट अकादमी की ओर से हजरत खान ने पांच ओवर में 33 रन देकर दो, लकी सूर्यवंशी ने छह ओवर में 18 रन देकर तीन और शाश्वत मिश्रा, अनीश बैसला, और फरहान अख्तर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed