फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vitality Bloom beat Vivaan Cricket Academy

Faridabad News: विटालिटी ब्लूम ने विवान क्रिकेट अकादमी को हराया

Sat, 04 Oct 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Vitality Bloom beat Vivaan Cricket Academy
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि मैदान पर शनिवार को ऑल इंडिया रवींन्द्र फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें विटालिटी ब्लूम ने विवान क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। विटालिटी की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। 40 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर विवान अकादमी ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से 84 रन ही बनाए गए। वहीं, विटालिटी के लिए शाश्वत मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विटालिटी की टीम ने महज 20.1 ओवर में 85 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए केशव गोयल ने सर्वाधिक 23 और एकलव्य शर्मा ने 15 रन बनाए। लक्ष्य और कासिफ को 2-2 विकेट मिले। शाश्वत मिश्रा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed