{"_id":"6af9fea3964ec6d3c9091f14","slug":"violent-clash-over-moving-a-motorcycle-four-people-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85450-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोग घायल
विज्ञापन
फरीदाबाद। आईएमटी बल्लभगढ़ क्षेत्र में घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महेश नागर ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह उनके चाचा का बेटा संजीत अपनी बाइक उनके घर के सामने खड़ी करता था। इससे परिवार को आने-जाने में परेशानी होती थी। घटना वाले दिन महेश ने संजीत से बाइक हटाने को कहा। आरोप है कि संजीत गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। वह घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया और अपने भाई संजय व पत्नी रेनू को भी बुला लिया। संजय और रेनू के पास लाठियां थीं। संजीत ने महेश की नाक के पास कुल्हाड़ी से वार किया। संजय और रेनू ने महेश पर लाठियों से हमला किया।
शोर सुनकर महेश का भाई आशीष, पत्नी मनीषा और बेटी राधिका उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि संजीत ने आशीष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। संजय और रेनू ने मनीषा व राधिका के साथ भी मारपीट की। महेश का आरोप है कि गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी अपने घर में भाग गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद