फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers will be able to check the amount of chlorine in water themselves, training will be given to the committee

पानी में क्लोरीन की मात्रा खुद जांच सकेंगे ग्रामीण, कमेटी को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers will be able to check the amount of chlorine in water themselves, training will be given to the committee
फरीदाबाद। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्रामीणों को पानी में क्लोरीन की मात्रा जांचने के लिए किट दी जाएगी। साथ ही जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन पानी में जीवाणु जांच के साथ क्लोरीन की मात्रा जांचने का भी प्रशिक्षण लोगों को देगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए विभाग ने क्लोरीन जांच किट वितरण का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में ग्रामीण स्तर पर पानी के रख रखाव एवं प्रबंधन के लिए ग्रामीण जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है। अब इस समिति के सदस्य अपने स्तर पर गांव में पेयजल सप्लाई में क्लोरीन की मात्रा को जांचने का कार्य करेंगे। इसके तहत विभाग प्रत्येक गांव में क्लोरीन किट देने व जांच करने का प्रशिक्षण देगा। प्रथम चरण में प्रत्येक पंचायत स्तर पर किट बांटने एवं प्रशिक्षण के लिए सक्षम युवाओं को शुक्रवार को किट प्रदान कर दी गई जो ग्राम स्तर पर वितरण करेंगे। इससे पहले विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को पानी में जीवाणु जांच के लिए भी एफटीके किट वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

बैक्टीरिया मारने के लिए उपयोगी क्लोरीन
क्लोरीन पानी में मिलाने से माइक्रो बैक्टीरिया एवं कैलीफॉम बैक्टीरिया तुरंत मर जाते हैं। जिससे ग्रामीण अशुद्ध पेयजल पीने से होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं। पीने वाले पानी में क्लोरीन की मात्रा 0.2 से 0.5 के बीच होनी चाहिए। अगर यह मात्रा इससे अधिक है तो लीवर व आंखों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed