{"_id":"68cc53f262a4071ee802ee44","slug":"villagers-were-told-about-the-importance-of-a-clean-environment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51651-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीणों को बताया स्वच्छ वातावरण का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीणों को बताया स्वच्छ वातावरण का महत्व
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्राम पंचायत बुखारपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम सचिव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती, उपेंद्र सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि समाज की प्रगति और विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने घर और आस-पड़ोस की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे और गंदगी फैलाने से बचें।