{"_id":"6a5fabb7651e6d626a087d80","slug":"villagers-were-made-aware-of-the-adverse-effects-of-substance-abuse-faridabad-news-c-24-1-pal1008-126219-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में नशा मुक्ति टीम ने गांव बामनीखेड़ा में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोगों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों और हेलमेट-सीट बेल्ट के महत्व की भी जानकारी दी। साथ ही नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर ठगी की शिकायत 1930 और किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर देने की अपील की। अभियान के अंत में ग्रामीणों ने नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत का संकल्प लिया।