{"_id":"6a4806639949580b6f0abd38","slug":"villagers-staged-a-protest-against-toll-collection-in-bandhwari-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73981-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंधवाड़ी में टोल वसूली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंधवाड़ी में टोल वसूली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
2 जुलाई से टोल वसूली बंद होनी थी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टोल वसूली की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को करीब 50 से अधिक ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल वसूली तत्काल बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टोल प्लाजा का अनुबंध समाप्त होने के बाद भी वसूली जारी है। यह आम लोगों के साथ अन्याय है।
गौरतलब है कि इस टोल प्लाजा पर 2 जुलाई से टोल वसूली बंद होनी थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन संचालित इस टोल प्लाजा का अनुबंध समाप्त होने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें टोल शुल्क से राहत मिलेगी। हालांकि, सरकार की ओर से टोल वसूली बंद करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया, जिसके चलते टोल पहले की तरह संचालित हो रहा है। टोल वसूली जारी रहने से फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के एक लाख से अधिक वाहन चालक प्रभावित है।
बंधवाड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर जेपी रावत ने बताया कि अब तक विभाग की ओर से टोल बंद करने का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अगले आदेश तक टोल वसूली नियमित रूप से जारी रहेगी।