{"_id":"6aac36bc101098bd420da3d4","slug":"villagers-protest-against-the-construction-of-a-garbage-dump-continues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80272-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कूड़ा घर निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कूड़ा घर निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी
विज्ञापन
सरकार व प्रशासन से मामले में पुनर्विचार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोठूका-अरुआ में प्रस्तावित कूड़ा घर निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना 672वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बैठक कर प्रस्तावित योजना पर आपत्ति जताई और सरकार व प्रशासन से मामले में पुनर्विचार करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा घर बनाने की योजना को लेकर गांव के लोगों से उचित राय नहीं ली गई। ग्रामीण लालचंद ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित निर्माण से गांव की मौजूदा व्यवस्था प्रभावित होने के साथ लोगों की जमीन पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले से ही कई समस्याएं हैं। ऐसे में ग्रामीणों की सहमति और समस्याओं का समाधान किए बिना नई योजना लागू करना उचित नहीं है। ग्रामीण दयाचंद ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ग्रामीणों की आपत्तियों व सुझावों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। विजेंद्र ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मामले में उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक प्रस्तावित कूड़ा घर के निर्माण का विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।