{"_id":"571defda4f1c1b0d75a9161b","slug":"villagers-like-pm-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को भाया पीएम का भाषण व योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को भाया पीएम का भाषण व योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा पुरस्कार समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत रविवार को गांवों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण देखा गया। जमशेदपुर(झारखंड) से करीब दो घंटे के सीधा प्रसारण ग्रामीणों को खूब भाया। प्नरधानमंत्री की एक-एक योजना को ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना। गांव भनकपुर के सरकारी स्कूल परिसर में विशाल स्क्रीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह तेवतिया, सरपंच सचिन माढोतिया ने ग्रामीणों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।भाजपा नेताओं ने कहा कि सत्तारूढ़ देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों का ग्रामीण पूरा फायदा उठाएं।
विज्ञापन
सुशासन के तहत सभी योजनाओं और परियोजनाओं के लिए केंद्र से धनराशि सीधा पंचायत के खातों में पहुंच रही हैं ताकि बीच में किसी तरह की धांधली न हो सके। प्रदेश व देश की सरकारें भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए संकल्पित है। इस मौके पर भाजपा नेता अमित चौधरी, पंचायत सदस्य प्रताप रावत, प्रवीण, दीपक, चंद्रप्रभा पंच, सीमा, मीनू पंच,थान सिंह, भीकम रावत, जसवंत तेवतिया, यशपाल रावत, बोधराज रावत, भीमेंद्र पंच, जिले सिंह रावत, दीपक पंच सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन