फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers in Sihi village troubled by sewer issues; stepping out of homes has become difficult.

Faridabad News: सिही गांव में सीवर समस्या से ग्रामीण परेशान, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Sihi village troubled by sewer issues; stepping out of homes has become difficult.
गलियों में जमा गंदा पानी और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सिही गांव में सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। गांव की कई गलियों में पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

सीवर का पानी कई गलियों में फैल जाता है, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या बनी रहती है। संत सूरदास मंदिर के आसपास भी सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले चंद्रदत्त ने बताया कि सीवर की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह के समय कई जगह नाली का पानी जमा हो जाता है। गंदा पानी जमा होने के कारण संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि गलियों में पानी भरा रहने से रेहड़ी लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है और रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में सीवर समस्या का जल्द समाधान किया जाए। सफाई व्यवस्था सुधारी जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed