फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers give ultimatum to university administration in assault case

Faridabad News: मारपीट मामले में ग्रामीणों का यूनिवर्सिटी प्रशासन को अल्टीमेटम

Mon, 09 Mar 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers give ultimatum to university administration in assault case
ग्रामीणों ने बनाई 10 सदस्यीय कमेटी, 20 दिन में कार्रवाई करने का यूनिवर्सिटी को दिया समय
विज्ञापन

मानेसर। एमिटी यूनिवर्सिटी में हुए मारपीट के मामले में आसपास के गांवों में नाराजगी बढ़ गई है। पचगांव पंचायत भवन में सात गांवों की पंचायत बुलाई गई, जिसमें पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की गई। पंचायत के बाद क्षेत्र के 10 ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत करने पहुंचा। उन्होंने मांग की कि मारपीट करने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित छात्र को न्याय मिले।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ दिन का समय मांगा है। फिलहाल यूनिवर्सिटी में छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं। बताया गया कि तीन फरवरी को कुछ छात्रों ने गांव के एक विद्यार्थी के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मानेसर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पंचायत में शामिल गांवों के लोगों ने कहा कि अगर 20 दिनों के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद आगे की कार्रवाई करेंगे। साथ ही पंचायत ने 10 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है, जो इस मामले पर नजर रखेगी और यूनिवर्सिटी प्रशासन से लगातार बातचीत करेगी। कमेटी में सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच राजवीर बाघनकी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पंकज सरपंच ग्वालियर, अजय सरपंच कुकड़ोला, विष्णु सरपंच पोखरपुर और देसू सरपंच फजलवास भी कमेटी में शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed