फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers block road in protest against garbage yard in Neemka.

Faridabad News: नीमका में कूड़ा यार्ड बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers block road in protest against garbage yard in Neemka.
निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ आठ डंपर लेकर पहुंचे थे, एक डंपर कूड़ा डालते ही भड़के लोग
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक तिगांव-बल्लभगढ़ रोड पर लगा रहा जाम, अधिकारियों ने कूड़ा उठवाकर खुलवाया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीमका गांव में कूड़ा यार्ड बनाने की आशंका को लेकर रविवार शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नीमका जेल व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बीच हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की खाली जमीन पर एक डंपर कूड़ा डालते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तिगांव-बल्लभगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद निगम अधिकारियों ने मौके से कूड़ा उठवा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:00 बजे नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ आठ डंपरों में कूड़ा लेकर नीमका पहुंचे थे। एक डंपर कूड़ा खाली किए जाने के बाद इसकी सूचना गांव में फैल गई। कुछ ही देर में 100 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और कूड़ा डालने का विरोध करने लगे। इस दौरान नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने ग्रामीणों को बताया कि निगमायुक्त के आदेश पर यहां कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निगमायुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने डीसी आयुष सिन्हा से भी संपर्क करने की कोशिश की। अधिकारियों से बात नहीं होने पर ग्रामीणों ने तिगांव-बल्लभगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। विरोध कर रहे कुछ लोग सड़क पर लेट गए। जाम के चलते वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कूड़ा हटाए जाने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार नगर निगम अधिकारियों ने जमीन पर डाला गया कूड़ा उठवा दिया और बाकी डंपरों को भी वहां से वापस भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। नीमका गांव के पूर्व सरपंच जगवीर सिंह ने कहा कि जिस जगह कूड़ा डाला जा रहा था, उसके आसपास आबादी है और गांव भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। ग्रामीण यहां कूड़ा यार्ड नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि आबादी के नजदीक कूड़ा डालने से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed