फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers attacked the team that went to catch electricity theft

Faridabad News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the team that went to catch electricity theft
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
विज्ञापन

गांव बड़ौली में एसडीओ, जेई और लाइनमैन को पीटा, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव बड़ौली में शनिवार शाम बिजली चोरी पकड़ने गए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एसडीओ, जेई और लाइनमैन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में निगम के खेड़ीकलां सबडिवीजन में तैनात एसडीओ सुनील ने बताया, सूचना मिली थी कि गांव बड़ौली में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। इस पर वह जेई अमित, रोहित और लाइनमैन रवि के साथ गांव में पहुंचे। टीम रीना नामक उपभोक्ता के मीटर की जांच कर रही थी, तभी अन्य ग्रामीण आए और बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने भी टीम की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

आरोपी मीटर जांच का विरोध कर रहे थे। पीड़ितों का दावा है करीब आधे घंटे तक उनकी पिटाई की गई। किसी तरह से एसडीओ ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मीटर जांच का विरोध कर रहे थे। पीड़ितों का दावा है करीब आधे घंटे तक उनकी पिटाई की गई। किसी तरह से एसडीओ ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed