फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers are worried about flying drones

Faridabad News: उड़ते ड्रोन से गांववासी है चिंतित, केंद्रीय मंत्री से की गुजारिश

Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers are worried about flying drones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के गांव तिगांव, छांयसा और अन्य गांव में रोजाना शाम को ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे है। उसी वजह से गांव के लोग काफी चिंतित है। रविवार को गांव बहादुरपुर के सरपंच रविंद्र सिंह बांकुरा को जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने सम्मानित किया। इस समस्या के बारे में रविवार को उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बताई। इस समारोह में आसपास के कई गांव के सरपंच भी मौजूद थे।


कौराली गांव के खेमी ठाकुर, रायपुर कलां के सरपंच धर्म सिंह, चांदपुर के सरपंच सूरजपाल भूरा, बुखारपुर के सरपंच संदीप सिंह, दयालपुर के महाराज सिंह, मौजपुर के पूर्व सरपंच नरेश बीसला ने बताया कि उनके गांवों में हर शाम ड्रोन उड़ रहे हैं। ड्रोन के जरिये गांवों के चित्र लिए जा रहे हैं, जिसका उपयोग चोरी की घटनाओं के लिए हो सकता है। गांव के लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा पास होने के कारण अपराधी ड्रोन का उपयोग कर अपराध को अंजाम दे सकते हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तुरंत क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त मुकेश कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान की जाए और उनके इरादों का पता लगाया जाए। जिस पर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि वह विशेष टीम का गठन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed