फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vikram's blistering innings in a thrilling match helped Faridabad Super-11 win

Faridabad News: रोमांचक मैच में विक्रम की तूफानी पारी से जीता फरीदाबाद सुपर-11

Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vikram's blistering innings in a thrilling match helped Faridabad Super-11 win
-आठवें नंबर पर आकर लगाया अर्धशतक, ब्लू सैफायर को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित मांगर क्रिकेट मैदान पर रविवार को फरीदाबाद सुपर-11 ने ब्लू सैफायर को तीन विकेट से हराया। सुपर-11 के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विक्रम ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू सैफायर ने 20 ओवर में 206 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में सुपर-11 ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्रम को हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


ब्लू सैफायर के रोहित कुमार ने 54 और मुकेश कुमार ने 14 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। सुपर-11 के लिए विक्रम और महेश शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं सुपर-11 के विक्रम ने 26 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इनके अलावा तरुण ने 37 और दिलीप ने 29 रन का योगदान दिया। ब्लू सैफायर की ओर से ओम प्रकाश और मनी दत्त ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed