फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   vidhansabha election news

चुनावी रणभेरी बजी तो शुरू हुआ वादों-इरादों का दौर 17-26-39

Sun, 29 Sep 2019 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
vidhansabha election news
फरीदाबाद। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। मतदाताओं को रिझाने के साथ ही सभी दलों के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने आकाओं के चक्कर लगाने लगे हैं। एक ओर जहां आका से टिकट की गुहार लगाई जा रही है, वहीं मतदाताओं को बड़े-बड़ेे सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा के नेता जहां मोदी और राष्ट्रवाद को भुनाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस भाजपा शासन को जुमलेबाजी की सरकार बताकर लोगों को अपने पक्ष में करने का माहौल तैयार कर रही है। बसपा के नेता हरियाणा की जनता को यूपी में बसपा कार्यकाल का हवाला देते नहीं थक रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी दिल्ली जैसे स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के नाम पर दांव चल रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा में इस बार प्रत्येक विधानसभा सीट पर टिकट की मारामारी साफ नजर आ रही है। किसी-किसी सीट का आलम तो यह है कि वहां से पांच-पांच कार्यकर्ताओं ने टिकट पर दावेदारी जताई है। उधर, चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में 21 अक्तूबर को मतदान और 24 अक्तूबर को मतगणना होनी है। तय कार्यक्रम के अनुसार बीते शुक्रवार से ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जोकि 4 अक्तूबर तक चलेगी। जिला निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि जनपद में वर्तमान समय में कुल 14,92,234 मतदाता हैं। हालांकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

इस प्रकार है हरियाणा विधानसभा का चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन प्रक्रिया शुरू: 27 सितंबर से।
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख: 4 अक्तूबर।
- 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन अवकाश रहेगा।
- नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य: 5 अक्तूबर को होगा।
- नाम वापसी की प्रक्रिया :7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक।
- चुनाव चिन्ह वितरण: 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे के बाद।
- मतदान: 21 अक्तूबर को।
- मतगणना: 24 अक्तूबर को।
राजनीतिक दलों के पत्ते खुलने पर चलेगी चुनाव की बयार
लोकसभा चुनावों के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सत्ताधीन भाजपा नेताओं ने जहां विभिन्न कार्यक्रम चलाकर प्रधानमंत्री की योजनाओं का बखान घर-घर जाकर करना शुरू कर दिया था, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद भी फरीदाबाद में आकर अपनी स्कूल-अस्पताल रैली के बहाने चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी, बड़खल से धर्मवीर भड़ाना, एनआईटी से संतोष यादव और ओल्ड फरीदाबाद से सुमन वशिष्ठ को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पृथला से बसपा ने भी अपने प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र वशिष्ठ को प्रत्याशी घोषित किया है। बल्लभगढ़ से अरुण बिसला, एनआईटी फरीदाबाद से हाजी करामत अली हैं। जबकि भाजपा, कांग्रेस, जजपा और इनेलो ने अभी फरीदाबाद में किसी सीट पर प्रत्याशी का नाम उजागर नहीं किया है। चौपालों पर लोग अब चुनावी चर्चा भी करते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि पार्टी अलग बात है और प्रत्याशी अलग। अभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद ही असली चुनावी माहौल नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता: 14,92,234
पुरुष मतदाता: 824244
महिला मतदाता: 667946
थर्ड जेंडर: 44
मौजूदा समय में जिले में कुल पोलिंग बूथ- 1358
संवेदनशील- 192
अति संवेदनशील-194
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed