फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   video of daughter-in-law abusing and beating her mother-in-law in Ballabhgarh

बेरहम बहू: सास को मारे चांटे फिर लाइट की बंद, वीडियो वायरल होते ही महिला आयोग और पुलिस ने लिया एक्शन; Video

Thu, 18 Jul 2024 04:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 04:53 PM IST
सार

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में एक बेरहम बहू की करतूत सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा की महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले पर संज्ञान लिया। 

विज्ञापन
video of daughter-in-law abusing and beating her mother-in-law in Ballabhgarh
बहू ने की सास के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित ऋषि नगर में सास को बहू द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता के घर का दौरा किया। 

विज्ञापन

इस मामले में बुजुर्गों से विस्तार से बातचीत करते हुए पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। वहीं चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कहा कि महिला जिस स्कूल में अध्यापक है उस स्कूल के प्रधानाचार्य को महिला को नौकरी से बर्खास्त करने की बात भी कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला ने ड्राइंग रूम की लाइट बंद कर दी थी। जिस पर उसकी पोती ने मां की शिकायत की है। मां ने भड़कते हुए अपनी सास के साथ दुर्व्यवहार किया और उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 

विज्ञापन

उसके बाद वह दोबारा कमरे में गई और बुजुर्ग को बेड पर लिटाकर मारपीट की। जो की अत्यंत ही निंदर्नीय घटना है। क्योंकि बुजुर्गों की आदत होती है कि वह फालतू जल रही लाइटों को बंद कर देते हैं। ताकि बिजली का खर्च कम हो सके। ऐसे में अगर बुजुर्ग ने लाइट बंद कर दी थी तो कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्हें प्यार से भी कहा जा सकता था, लेकिन महिला ने तमाम हदे पार कर दी।

इस महिला का व्यवहार बुजुर्ग दंपति के लिए खतरे की घंटी भी है। इसलिए ऐसे मामलों को रोकना बेहद लाजमी है। जिसके लिए उन्होंने पुलिस को जांच कर मामले पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed