{"_id":"68dbc6fff6cbe1621e0ce34b","slug":"veni-sports-club-defeated-kurukshetra-academy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52538-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेनी स्पोर्ट्स क्लब ने कुरुक्षेत्र अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेनी स्पोर्ट्स क्लब ने कुरुक्षेत्र अकादमी को हराया
विज्ञापन
63 रनों के बड़े अंतर से दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे आठवें ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को वेनी स्पोर्ट्स क्लब ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में वेनी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र अकादमी की टीम महज 144 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेनी क्लब की टीम की ओर से हिमांशु ने 48 और कण्व कटारिया ने 43 रनों की पारी से टीम को 200 के पार पहुंचाया। कुरुक्षेत्र अकादमी की ओर से अभिनव भानगढ़ ने तीन और वैभव दीक्षित ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम 33.4 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट होकर 63 रन पीछे रह गई। वेनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए पियूष ने 3.4 ओवर में महज सात रन देकर चार विकेट झटके। देवांश सूर्या ओर कण्व कटारिया को दो-दो विकेट मिले। कण्व कटारिया को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुन गया।