फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles taken out in the name of sweeper on the pretext of getting loan

लोन दिलाने के बहाने सफाई कर्मी के नाम पर निकलवा ली गाड़ियां

Tue, 17 Aug 2021 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicles taken out in the name of sweeper on the pretext of getting loan
बल्लभगढ़। नगर निगम की सफाई कर्मचारी को बातों में उलझाकर दो लोगों ने उसे लोन दिलाने के नाम पर ठग लिया। आरोपियों ने छह लाख रुपये का लोन दिलाने का वादा किया और मात्र डेढ़ लाख रुपये ही दिलाए। तीन गाड़ियां फाइनेंस करा ली। अब कंपनियों की तरफ से महिला को किस्त के लिए फोन आने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिही गेट निवासी जग्गो ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नगर निगम एनआईटी में स्थाई सफाई कर्मचारी है। करीब एक साल पहले उसके घर के पास रहने वाले मुकुल ने लोन के बारे में बताया था। मुकुल ने उसे चंदर नाम के व्यक्ति से मिलवाया। उसने बताया कि ऑफिस नीलम चौक के पास है। दोनों आरोपियों ने महिला से कहा कि वे उसे छह लाख रुपये का लोन दिलवा देंगे। आरोपियों ने महिला के सभी दस्तावेज बैंक की पासबुक, फोटो, 15 ब्लैंक चेक, 15 हजार रुपये, एक फोन व एक सिम ले ली।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए। उन्होंने कहा कि बाकी के पैसे भी जल्द ही आ जाएंगे। अब महिला के पास पिछले कई दिनों से बैंक कर्मियों के फोन आ रहे हैं। बैंक कर्मी ने उसे बताया कि उसके नाम पर तीन कार फाइनेंस हुई हैं। जल्द ही इनकी किस्तें भर दें। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। आरोपियों ने महिला से कई दस्तावेजों पर साइन करवा लिए और तीन गाड़ियां फाइनेंस करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed