फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles driving carelessly on Delhi-Mathura National Highway will become expensive

Faridabad News: दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना पड़ेगा महंगा

Sat, 11 Apr 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicles driving carelessly on Delhi-Mathura National Highway will become expensive
फरीदाबाद दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग की फाइल फोटो।
360 डिग्री सीसीटीवी और एएनपीआर तकनीक के जरिये हर छोटी-बड़ी गलती कैमरे में कैद होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब लापरवाही से वाहन चलाना महंगा पड़ने वाला है। हाईवे पर 360 डिग्री सीसीटीवी और एएनपीआर तकनीक के जरिये हर छोटी-बड़ी गलती सीधे कैमरे में कैद होगी । जिससे नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई का रास्ता साफ हो जाएगा।


एनएचएआई की योजना के तहत पूरे 179 किलोमीटर लंबे रूट पर 215 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। हर एक किलोमीटर पर 360 डिग्री कैमरा तैनात रहेगा जबकि हर 10 किलोमीटर पर एएनपीआर कैमरे नंबर प्लेट पढ़कर ओवर स्पीड और नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे। फरीदाबाद क्षेत्र में 23 किलोमीटर हिस्से में 27 कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



इस व्यवस्था का सबसे बड़ा असर आम वाहन चालकों पर पड़ेगा। अब गलत दिशा में ड्राइविंग, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के सफर जैसी लापरवाहियां छिप नहीं सकेंगी। कैमरों से मिली जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचेगी जिससे चालान की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सीकरी, जेसीबी चौक और झाड़सेंतली जैसे ब्लैक स्पॉट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में यह डिजिटल निगरानी सिस्टम न सिर्फ हादसों के कारणों को उजागर करेगा बल्कि लोगों को नियमों के पालन के लिए भी मजबूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed