{"_id":"689b917d029dfe370006dc18","slug":"vehicles-collided-on-delhi-mumbai-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49053-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं गाड़ियां
विज्ञापन
दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना ओल्ड क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर दो गाड़ियां भिड़ गईं। हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है लेकिन दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, पलवल की ओर से दिल्ली को जाने वाली ऑल्टो कार का अचानक से क्लच खराब हो गया। इसी वजह से कार चालक ने हैंडब्रेक लगाकर गाड़ी को मुंबई एक्सप्रेसवे के ऊपर खड़ी कर दी। कार चालक किसी मदद से बाइक पर सवार होकर मैकेनिक को बुलाने के लिए चला गया। करीब 15 मिनट के बाद जब वह मैकेनिक को लेकर वापस आया, तो उसने देखा कि होंडा सिटी गाड़ी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उनकी गाड़ी पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में होंडा सिटी में सवार युवक सहित दो महिलाएं सुरक्षित थीं। हादसे के दौरान होंडा सिटी गाड़ी का एयरबैग भी खुल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।