फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles are being driven in the wrong direction by removing barricades in the dark of night

Faridabad News: रात के अंधेरे में बैरिकेडिंग हटाकर गलत दिशा में हांक रहे वाहन

Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are being driven in the wrong direction by removing barricades in the dark of night
रात के अंधेरे में बैरिकेडिंग हटाकर गलत दिशा में हांक रहे वाहन
विज्ञापन


आसपास के सेक्टरवासियों को सता रहा हादसे का डर

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड कैमरा और एलइडी स्क्रीन लगाने का काम चल रहा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने करीब एक माह पहले एक्सप्रेसवे पर बने सभी एंट्री और एग्जिट पाइंट पर बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे है। रात के अंधेरे में बैरिकेडिंग हटाकर लोग जान दाव पर लगाकर एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहे है। जो हादसे का कारण बन रहे है।


सेक्टर- 30 के आरडब्ल्यूए प्रधान काश्मीर यादव और सेक्टर- 29 आरडब्ल्यूए के महासचिव सुबोध नागपाल ने बताया कि एक्सप्रेसवे का कट बंद होने के बाद भी लोग मनमानी कर रहे है। बैरिकेडिंग हटाकर अंधेरी रोड पर वाहन दौड़ा रहे है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनकी मांग है कि हादसे और वाहन चालकों की मनमानी को रोकने के लिए एनएचएआई को पुख्ता इंतजाम करने होंगे। जिले में एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है। सेक्टर- 37 के पास चौक का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे को जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
शशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed