{"_id":"64ea3b5db283797c33078b3b","slug":"vehicle-thief-arrested-many-cases-disclosed-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12213-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन चोर गिरफ्तार, कई मामलों का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन चोर गिरफ्तार, कई मामलों का किया खुलासा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने के आरोपी ताज मोहम्मद को सेक्टर-17 बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उसने चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी राकेश ने बताया कि आरोपी ताज मोहम्मद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पटवारी का रहने वाला है। पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में चोरी के एक अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ, जिसमें उसने जुलाई में सेक्टर-3 क्षेत्र से एक ट्रक को चोरी किया था। चोरी किया गया ट्रक हासी ट्रांसपोर्ट नगर से बरामद किया गया है। चोरी की मोटरसाइकिल को आरोपी ने पांच हजार रुपये में अज्ञात व्यक्ति से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए खरीदा था। एक अन्य चोरी के मामले का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी ने एक टाटा 407 गाड़ी को थाना मुजेसर के क्षेत्र से चोरी किया था। जिसे उसने 60 हजार रुपये में बेच दिया था। खरीदने वाले व्यक्ति ने आरोपी को 10 हजार रुपये नकद दिए थे। बाकी के पैसे अभी लेने बकाया हैं। वाहन खरीदने वाले आरोपी की क्राइम ब्रांच की टीम तलाश कर रही है। आरोपी पर वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में एक और फरीदाबाद के थाना सेक्टर-8 में 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी अदालत से जमानत पर चल रहा है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।