फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle theft by opening the lock with the master key and stealing the vehicle by opening the lock with the master key

मास्टर चाबी से खोल देता था किसी भी गाड़ी का लॉक, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft by opening the lock with the master key and stealing the vehicle by opening the lock with the master key
फरीदाबाद। वाहन चोरी के आरोप में अपराध शाखा डीएलएफ ने नूंह के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह किसी भी गाड़ी का लॉक खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल ने बताया कि नूंह का रोजकामेव निवासी आलम बृहस्पतिवार की शाम सेक्टर-12 में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे थाना मुजेसर में दर्ज चोरी के मामले में पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी थाना मुजेसर क्षेत्र से वाहन चोरी की चार वारदात को अंजाम दे चुका है। उसने साल 2015 से चोरी करना शुरू किया था। आरोपी से एक गाड़ी, वारदात में इस्तेमाल की गई मास्टर चाबी बरामद हुई है। वह नशा करता है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेजा गया।
विज्ञापन

वाहनों व कीमती सामान का रखें ध्यान
- बाजार, शॉपिंग मॉल, मार्केट कांप्लेक्स आदि स्थानों अधिकृत पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करें।
- जल्दबाजी या लापरवाही की वजह से अनावश्यक होने वाले जोखिम से बचे।
- घर और दफ्तर के बाहर सीसीटीवी लगवाएं।
- अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर जीपीएस सिस्टम और एक्स्ट्रा लॉक का प्रयोग करें।
- सावधानी बरतें और अपने बीट अफसर और क्षेत्रीय थाना के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed