{"_id":"6a416f2535c6244f2703b60a","slug":"vehicle-hits-spo-returning-from-night-patrol-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73482-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रात्रि गश्त से लौट रहे एसपीओ को वाहन ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रात्रि गश्त से लौट रहे एसपीओ को वाहन ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
नीलम मेट्रो स्टेशन के पास हादसे में सिर, गर्दन और कान में आई चोट
सफेद रंग के वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रात्रि गश्त पूरा कर चौकी लौट रहे विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एसपीओ रविंद्र कुमार घायल हो गए। इस मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर जिले के भूरावास निवासी एसपीओ रविंद्र कुमार पुलिस चौकी सेक्टर-15ए में तैनात हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 23 जून की रात करीब 1:50 बजे वह सिपाही मनीष के साथ रात्रि गश्त समाप्त कर चौकी लौट रहे थे। नीलम मेट्रो स्टेशन से अजरौंदा मोड़ की ओर मुड़ते समय पीछे से तेज रफ्तार सफेद रंग के वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गए और उनके सिर, कान व गर्दन में चोटें आईं। वाहन चालक मौके से भाग गया।
घायल रविंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। बाद में सिर और गर्दन में दर्द बढ़ने पर 25 जून को सेक्टर-15ए स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उन्होंने 27 जून को पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125ए के तहत 27 जून को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।