{"_id":"6581dc4034f751eb2d0bf943","slug":"vegetable-market-closed-in-protest-against-lump-sum-tax-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18269-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एकमुश्त टैक्स के विरोध में सब्जी मंडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एकमुश्त टैक्स के विरोध में सब्जी मंडी बंद
Tue, 19 Dec 2023 11:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
- हड़ताल में बल्लभगढ़, तिगांव, डबुआ कॉलोनी और ओल्ड फरीदाबाद के 400 आढ़ती शामिल होंगे, 2019 तक टैक्स पर लगी थी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एकमुश्त टैक्स जमा करने से परेशान आढ़तियों ने 20 दिसंबर को हड़ताल की घोषणा की है, जिसके चलते हरियाणा की 165 फल और सब्जी मंडियां बंद रहेंगी, जिसमें बल्लभगढ़, तिगांव, डबुआ कॉलोनी और ओल्ड फरीदाबाद के 400 आढ़ती शामिल होंगे। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड से मिले आदेश में एकमुश्त टैक्स जमा करने को कहा गया है।
वर्ष 2019 तक टैक्स पर रोक लगाई गई थी, जिसे कोरोना काल में हालात को देखते हुए दोबारा शुरू किया गया। अब सरकार एकमुश्त यानी एडवांस टैक्स देने की मांग कर रही है, जिससे आढ़ती काफी परेशान हैं और इस मांग को वापस लेने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान फल और सब्जी की खरीद और बिक्री बंद रहेगी, जिससे बाजार काफी प्रभावित होगा और खुदरा मंडियों में फल-सब्जी महंगे दामों में बेची जाएंगी। शहरवासियों पर इसका असर पड़ेगा और लोग महंगी सब्जियां खरीदने पर मजबूर होंगे। फल व सब्जी विक्रेता मंडी एसोसिएशन के प्रधान रणवीर ने कहा, कि सरकार के एकमुश्त टैक्स लेने से आढ़तियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकार ने आदेश को वापस नहीं लिया, तो आढ़ती इसका विरोध करते रहेंगे और हड़ताल लंबे समय तक जारी रहेगा। ऐसा हुआ, तो मंडियों की व्यवस्था चरमरा जाएगी।