फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Various types of toys at the Surajkund fair delighted children.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में अनेक प्रकार के खिलौने बच्चों के मन को भाए

Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Various types of toys at the Surajkund fair delighted children.
खिलौनों के साथ बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकें भी उपलब्ध
विज्ञापन

शतरंज और पजल जैसे दिमागी कसरत वाली आइटम भी आ रहे पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 में रंग-बिरंगे, पारंपरिक और शैक्षणिक खिलौने बच्चों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बने हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित खिलौने बच्चों के मन को खूब भा रहे हैं।
अभिभावक भी स्वदेशी और सुरक्षित सामग्री से तैयार इन खिलौनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सूरजकुंड मेला परिसर में उपलब्ध खिलौनों की विविधता बच्चों को रचनात्मकता और सीखने की ओर प्रेरित कर रही है। पारंपरिक गुड्डे-गुड़िया, लकड़ी की गाड़ियां, हाथ से रंगे पशु-पक्षियों के मॉडल तथा शैक्षणिक बोर्ड गेम्स की विशेष मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि कई स्टॉलों पर पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से तैयार खिलौने उपलब्ध हैं, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सशक्त करते हैं।
विज्ञापन




खिलौनों के साथ-साथ बच्चों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। नैतिक कहानियों, चित्र पुस्तकों, लोक कथाओं और सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकों की खरीदारी में अभिभावक विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टॉल संचालकों का कहना है कि डिजिटल युग में भी बच्चों में पुस्तकों के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त शतरंज, पजल, सुडोकू और अन्य दिमागी कसरत वाले खेल भी बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। ये खेल न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि तार्किक सोच और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक हैं। शिल्पकारों का कहना है कि सूरजकुंड मेले में उमड़ी भीड़ और बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्पष्ट है कि सूरजकुंड मेला केवल सांस्कृतिक विरासत का उत्सव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के समग्र विकास का भी सशक्त मंच बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed