{"_id":"68ec0191cef7b8e6a4053d48","slug":"vaidhi-gupta-won-the-gold-medal-in-taekwondo-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53396-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वैदही गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वैदही गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नई दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ओपन कुक्कीवॉन कप में शहर की वैदही गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। वैदही ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल में अपने जोरदार प्रहार से विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने आसानी से 9-2 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
स्मार्ट सिटी की रहने वाले 13 साल की वैदही गुप्ता ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। पहली बार में ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वैदही ने महज 9 साल की उम्र से ही ताइक्वांडो खेलना शुरू कर दिया था। वह कई जिला व राज्य स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं।
वैदही के कोच पवन कुमार ने बताया कि वह शुरू से ही मेहनती रही है। पिछले चार साल में उसने प्रत्येक मुकाबले में अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास किया है। शायद यह अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक उसी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है।