फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination remained affected for the second consecutive day, on Sunday only 15541 people got vaccinated in 89 centers

लगातार दूसरे दिन भी टीकाकरण रहा प्रभावित, रविवार को 89 केंद्रों में महज 15541 लोगों ने कराया टीकाकरण

Sun, 09 Jan 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vaccination remained affected for the second consecutive day, on Sunday only 15541 people got vaccinated in 89 centers
Vaccination remained affected for the second consecutive day, on Sunday only 15541 people got vaccinated in 89 centers
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर में लोगों की जान बचाने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण किया जा रहा है। बीते दो दिन से बरसात के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। रविवार को 15541 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें 4823 किशोरों में टीकाकरण कराया। रविवार को कुल 15132 लोगों ने जिले में अलग-अलग जगह आयोजित 89 जगहों पर टीकाकरण कराया। इसमें 40 स्कूल व 49 सरकारी संस्थान शामिल रहे। कुल 409 लोगों ने निजी खर्च पर विभिन्न निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

सूने पड़े रहे टीकाकरण केंद्र
सर्दी व बरसात के बीच लोग टीकाकरण के लिए घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण की रफ्तार लगातार दो दिन से प्रभावित हो रही है। जिले में 48 घंटों में महज 25 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि औसतन यह आंकड़ा एक दिन में ही पूरा कर लिया जाता था। विभाग ने टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए हर क्षेत्र में टीकाकरण की व्यवस्था की बावजूद इसके टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह दिखाई नहीं दिया। बीके नागरिक अस्पताल में अमूमन सैकड़ों लोग टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं। बीते दो दिनों से यहां दोपहर एक बजे तक एक केंद्र पर टीकाकरण कराने वालों का आंकड़ा 40 के पार नहीं पहुंच रहा। ऐसे में मौसम से राहत के बाद ही स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन टीकाकरण में उत्साह की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की तैयारी
जिले में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण करने का प्रयास है। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक 25 फीसदी किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक करीब 40 हजार से अधिक किशोरों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय गुप्ता ने बताया कि स्कूल सहित आरडब्लूए की मदद से किशोरों को टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एसी नगर फरीदाबाद एवं सेवा भारती फरीदाबाद के सौजन्य से पंडित अमरनाथ हाई स्कूल नीलम बाटा रोड पर टीकाकरण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed