फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination of youth is not being done at government centers, only 45 cross facilities

सरकारी केंद्रों पर युवाओं का नहीं हो रहा टीकाकरण, सिर्फ 45 पार को सुविधा

Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of youth is not being done at government centers, only 45 cross facilities
फरीदाबाद। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को टीके नहीं लग पा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के 48 सेशन आयोजित किए गए। इन सभी जगहों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, कई युवा इस दौरान टीकाकरण के लिए पहुंचे तो उन्हें टीका नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण रोस्टर के अनुसार मंगलवार को भी 45 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 48 सेशन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 4713 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि सोमवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के 2542 लोगों को टीका लगाया गया। यह टीके निजी अस्पतालों की तरफ से लगाए गए। 45 साल से अधिक उम्र के 2158 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। इसके साथ ही 8 स्वास्थ्य कर्मियों व 5 फ्रंट लाइन वर्कर को टीके की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed