{"_id":"68bb3364fbf9b843390e59b7","slug":"vaccination-of-displaced-animals-in-flood-affected-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50726-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विस्थापित पशुओं का किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विस्थापित पशुओं का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंझावली के खेतों से सुरक्षित स्थान पर लाए गए पशुओं का पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण कर दिया गया है। इसके साथ ही जरूरतमंद पशुओं का उपचार भी किया गया है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर सुनिश्चित किया कि पशु स्वस्थ रहें और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिलें। इसके अलावा टीम ने गांव की पंचायत व प्रशासन की मदद से चारा और पानी की समुचित व्यवस्था भी की।
निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक एहतियाती कदम है जो बाढ़ जैसी आपदाओं में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होगा।