फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination of children and pregnant women under Mission Indradhanush

Faridabad News: मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Mon, 07 Aug 2023 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children and pregnant women under Mission Indradhanush
-कैबिनेट मंत्री ने टीकाकरण का किया शुभारंभ
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले में 0 से 5 साल के हर बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी यह टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत फरीदाबाद में 0 से पांच साल तक में करीब 4000 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा और एक हजार गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 2 से 5 साल तक के 2700 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 7 अगस्त से 12 अगस्त ,11 सितंबर से 16 सितंबर और 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि अभियान में सबसे खास बात यह रहेगी कि टीका लगवाने के बाद सरकार के यूविन पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड किया जाएगा। इसके बाद यह जानकारी कहीं भी किसी वक्त भी मिल सकेगी। इस मौके पर एसएमओ डॉ. मान सिंह, डॉ. तरुण शर्मा, डीआईओ डॉ. रचना और डॉ. संगीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed