फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination of 22 people on second day in Phase III trial

तीसरे चरण के ट्रायल में दूसरे दिन 22 लोगों का वैक्सीनेशन

Fri, 27 Nov 2020 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 22 people on second day in Phase III trial
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार को दूसरे दिन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया। इस दौरान 22 नए लोगों को टीका लगाया गया। आत्मनिर्भर भारत को-वैक्सीन के तीसरे चरण के तहत यह वैक्सीनेशन बृहस्पतिवार से शुरू किया गया था।
विज्ञापन

वैक्सीन आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने संयुक्त रूप से तैयार की है। पहले दिन 15 लोगों को वैक्सीन दी गई थी। शुक्रवार को 22 लोगों ने स्वैच्छिक ट्रायल में भाग लिया। इससे पूर्व लोगों को पूरी जानकारी दी जा रही है। वैक्सीन लगने के बाद स्वस्थ लोगों के शरीर में होने वाले बदलाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता पर नजर रखी जा रही है। इसमें इच्छुक लोगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होेना अनिवार्य है।
विज्ञापन

यह वैक्सीन स्वस्थ लोगों को लगाई जा रही है। वैक्सीन ट्रायल से पहले व्यक्ति का रक्तचाप व मधुमेह जैसी अनिवार्य जांच की जा रही हैं। इसके बाद उनका कोविड सैंपल और रोग प्रतिरोधी क्षमता की जांच की जा रही है। वैक्सीनेशन के दो फेज होंगे। दूसरा चरण पहले वैक्सीनेशन के दूसरे दिन बाद दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी वैक्सीन से काफी उम्मीदें हैं। कई लोगों ने वैक्सीनेशन की इच्छा जाहिर की है। आशा है लोगों के उत्साह के साथ परिणाम अच्छे ही मिलेंगे।
- यशपाल यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed