फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination campaign slowed down

टीकाकरण अभियान की गति हुई धीमी

Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign slowed down
फरीदाबाद। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण की रफ्तार थम गई है। रविवार को 11 केंद्रों पर 4834 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 18 से 44 वर्ष के वर्ग में 3239 ने और 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग में 1595 लोग शामिल थे। टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक लगने से कोरोना संक्रमण फैसले का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है, क्योंकि अभी सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे। अस्पताल पंजीकरण केंद्र, मार्केट व दुकानों पर सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण जल्द रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

प्रिंसेस पार्क में शिविर का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिंसेस पार्क में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह और आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद छावड़ी ने की। डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि सोसाइटी में कुल 407 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 296 लोगों को पहली और 111 लोगों ने दूसरी डोज लगाई गई। वहीं कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

आज यहां लगेगा टीका
सोमवार को बीके सिविल अस्पताल, जीबीएन स्कूल एनआइटी तीन, सामान्य अस्पताल बल्लभगढ़, भीम बस्ती, खालसा प्रापर्टी सेक्टर-56, राम मंदिर जवाहर कालोनी, पन्हेड़ा, कौराली, तिगांव, छांयसा, दयालपुर और फतेहपुर में शिविर लगाया जाएगा, जबकि निजी अस्पतालों में क्यूआरजी हेल्थ सिटी अस्पताल, एशियन अस्पताल, फोर्टिस एस्कार्ट्स, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर आठ व 19, मेट्रो अस्पताल, शंकर मेडिकेयर सेक्टर-28, निम्स सेक्टर-23 और संतोष अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में अब तक 9,16,958 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर सोमवार को कुल 24 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 18 वर्ष व 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। - डॉ. राजेश श्योकंद, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed