फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Utkal Express reached Faridabad station with a delay of 2.25 hours.

Faridabad News: सवा 2 घंटे देरी से फरीदाबाद स्टेशन पहुंची उत्कल एक्सप्रेस

Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Utkal Express reached Faridabad station with a delay of 2.25 hours.
लगातार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को भी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी को जा रही उत्कल एक्सप्रेस लगभग सवा 2 घंटे देरी से फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। वहीं सचखंड एक्सप्रेस करीब 1 घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने का समय 12:20 मिनट था, पर ट्रेन करीब 2:34 पर स्टेशन पहुंची। वहीं सचखंड एक्सप्रेस का समय 1:25 का था, जो कि करीब 2:20 पर स्टेशन पहुंची।





इसके अलावा कुछ लोकल ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट और जलगांव आदि जगहों पर जा रहे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठे रहे रहना पड़ा।
विज्ञापन




नयन नाम के मथुरा जाने वाले एक यात्री ने बताया कि 1:25 की ट्रेन थी, जो कि 2 बजे तक भी स्टेशन नहीं पहुंची है। उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी आ जाए।





ललित पुर जाने वाले एक अन्य यात्री नीमेश ने बताया कि बेहद परेशान हो गया हूं । करीब 2 घंटे से ट्रेन नहीं आई है। 12:20 की ट्रेन थी। 2 बजे तक भी स्टेशन नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed