फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to take fraudulent money into accounts on the pretext of job

Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर खातों में लेता था ठगी की रकम

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Used to take fraudulent money into accounts on the pretext of job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने फर्जी तरीके से चलाए जा रहे कॉलसेंटर के मास्टरमाइंड व एक अन्य युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जांच के दौरान आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। आरोपियों से पांच पासबुक, छह मोबाइल, दो चेकबुक व एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-19 में चल रहे फर्जी काल सेंटर का पर्दाफाश कर तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
मास्टरमाइंड गुरमीत करीब डेढ़ साल से फरीदाबाद से अलग-अलग जगह पर अपना रैकेट चला रहा था। आरोपी बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस को आरोपियों से जो बैंक की पासबुक बरामद हुई है, वह भी आरोपी ने झूठ बोलकर बनवा रखी थी। आरोपी ने अपने घर के आसपास के बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर खाते खुलवाए और ओटीपी के लिए अपना नंबर लिखवा दिया। आरोपी बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेता था और ठगी के पैसों को खातों में ले लेता था। आरोपी ने बताया कि कुछ मामलों में महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस ने बैंक खाते फ्रीज करा दिए थे। आरोपी ने उन बैंकों के एटीएम तोड़कर फेंक दिए ।
विज्ञापन

देशभर में 300 के ज्यादा से की थी ठगी
आरोपी देशभर के 300 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने सभी थानों में आरोपियों के बारे में जानकारी साझा की है। आरोपी गुरमीत सिंह संधु नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह पहले गौरव नाम के युवक के पास बदरपुर इलाके में नौकरी करता था। साल 2021 में पुलिस की रेड में गौरव पकड़ा गया। गुरमीत ने खुद का कॉल सेंटर शुरू कर दिया। आरोपी नौकरी देने वाली वेबसाइट से डाटा लेकर बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसे ऐंंठ लेते थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी महेंद्र सिंह की अगुवाई में एएसआई जितेंद्र, हवलदार संदीप, अनूप, सिपाही ओमबीर, योगेश व महिला सिपाही की टीम ने सेक्टर-19 स्थित अमर टैक्स कॉम्पलेक्स में छापा मारकर गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed