फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to commit crime by erasing the chassis number of the stolen bike from the grinder

ग्राइंडर से चोरी की बाइक का चेसिस नंबर मिटाकर करते थे वारदात

Mon, 19 Sep 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Used to commit crime by erasing the chassis number of the stolen bike from the grinder
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने चोरी और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर की मदद से चोरी की बाइक का चेसिस नंबर मिटा देते थे। इसके बाद उसका इस्तेमाल अन्य वारदातों में करते थे। आरोपियों में रवि उर्फ रंगा (25) और रोहित (20) का नाम शामिल हैं। दोनो गांव दयालपुर के निवासी हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को थाना सदर बल्लभगढ़ आईएमटी से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने का केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने अवैध हथियार सहित चोरी व स्नेचिंग की 11 वारदातों को अंजाम दे रखा है। आरोपियों ने सेक्टर 8 से एक स्कूटी, आदर्श नगर से इको कार के साइलेंसर, एक व्यक्ति से 40000 की स्नेचिंग, बल्लभगढ़ मलेरना रोड परएटीएम से बैटरी, गांव छायंसा सरकारी ट्यूबवेल से सबमर्सिबल तथा आदर्श नगर, सदर बल्लभगढ़ और बीपीटीपी में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक, एक एक्टिवा स्कूटी तथा 23000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बीएमडब्ल्यू गाड़ी के साइड मिरर भी चोरी किए थे। पूछताछ में सामने आया आरोपी देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के कोसी से खरीद कर लाए थे। इसका इस्तेमाल वह वारदात के समय लोगों को डराने के लिए करते थे। आरोपी रवि पिछले आठ साल से चोरी और स्नैचिंग की वारदात कर रहा है। साल 2021 में वह स्नेचिंग की 4 वारदातों में जेल में बंद था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। रोहित भी चोरी और स्नेचिंग के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने थाना आदर्श नगर से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर को ग्राइंडर से मिटा दिया था। इसका इस्तेमाल वह वारदातों को अंजाम देने के लिए उपयोग करते थे। दोनों नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। पूछताछ के बाद दोनो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed