फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to buy vehicles by taking loan from bank on fake papers, five arrested

दिहाड़ी मजदूरों के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी में पांच गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Used to buy vehicles by taking loan from bank on fake papers, five arrested
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच-85 की टीम ने वाहनों के फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहनों के नाम पर लोन लेते थे। आरोपियों में सतेंद्र उर्फ सत्ता उर्फ विक्रांत, जितेंद्र, हरसिमरत, राहुल और आरिफ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपी राहुल यूपी के मुजफ्फरनगर का और अन्य फरीदाबाद के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर ने बताया कि एसआई भूपेंद्र की अगुवाई में क्राइम ब्रांच ने 25 जुलाई को आरोपी सतेंद्र को आई 20 गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कार उसने फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके लोन पर ली थी। आरोपी के खिलाफ बीपीटीपी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। आरोपी को अदालत से 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के चार साथियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। गिरोह का मुख्य आरोपी जितेंद्र है। आरोपी पहले एचडीएफसी बैंक में लोन डिपार्टमेंट में काम करता था। यहां से उसे पता लगा कि लोग फर्जी कागजात तैयार करके कैसे लोन पर कार खरीदते हैं। उसने खुद ही फर्जी कागजात बनाकर लोन पर कार खरीदने की योजना बनाई। दो साल पहले उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी और साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने लगा।
विज्ञापन

------------------
दिहाड़ी मजदूरों के नाम पर बनवाते थे कागजात
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आधार कार्ड पर मजदूरी करने वाले किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड में उसका पता बदलकर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवा देते थे। बैंक अकाउंट के माध्यम से लोन पर कार खरीदते थे। इसके बाद लोन पर खरीदी कार को बिना कागजी कार्रवाई के सस्ते दामों पर आरोपी राहुल को बेच देते थे। राहुल गाड़ियां आगे महंगे दामों पर बेच देता था। इस प्रकार फर्जीवाड़ा कर आरोपी 8 गाड़ियां तथा 1 बुलेट मोटरसाइकिल खरीद चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 कार, 1 बुलेट बाइक तथा 3.88 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 5 कार और बरामद की जाएंगी। पूछताछ के बाद आरोपी सतेन्द्र, हरसिमरत, जितेंद्र व राहुल को जेल भेज दिया गया। आरिफ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि कारों की बरामदगी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed