फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Use other routes to Palwal

Faridabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के बजाए पलवल के लिए करें अन्य मार्गाें का उपयोग

Tue, 01 Oct 2024 05:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Use other routes to Palwal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जिले में ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पलवल के गदपुरी में मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। रैली स्थल तक लोगों के आसानी से पहुंचने को लेकर आवागमन सुगम हो, इसके लिए लगभग 10 से भी अधिक मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। विशेषकर पलवल जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक आवागमन से बचकर किसी अन्य मार्ग का उपयोग करें।

फरीदाबाद और पलवल सीमा स्थित गदपुरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पलवल जाने के लिए सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहनों को पलवल की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक तौर पर बाइपास, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएपमी) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग के अंतर्गत दिल्ली-फरीदाबाद से पलवल, यूपी के कोसी, मथुरा जाने के लिए वाहन चालकों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फरीदाबाद स्थित कैली कट से होते हुए केएमपी से होते हुए पलवल के अटोहा कट से उतरकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा पलवल, यूपी के कोसी, मथुरा से दिल्ली-फरीदाबाद जाने वाले वाहन पहले पलवल के अटोहा कट से कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (केएमपी) का प्रयोग करते हुए तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फरीदाबाद स्थित कैली कट से उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन मार्गों का करें उपयोग
प्रधानमंत्री की रैली के लिए वाहन चालकों के लिए यातायात सलाह जारी की गईं है। मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम के समय के बीच दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के वाहन चालक पलवल पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में बाईपास रोड से आईएमटी चौक होते हुए फतेहपुर-मांदकोल-पलवल मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।
कैली से गदपुरी-पृथला की तरफ जाने वाले वाहन दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग बाईपास रोड का प्रयोग करें। पलवल की तरफ जाने वाले वाहन वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग केएमपी-केजीपी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।
वाहन चालक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने के लिए कैली से जाजरू अंडरपास मार्ग का प्रयोग करें। साथ ही केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे की ओर जाने के लिए फरीदाबाद बाईपास से आईएमटी चौक होते हुए चंदावली-दयालपुर मार्ग का इस्तेमाल करें। दिल्ली की तरफ से पलवल की ओर जाने वाले वाहन चालक बदरपुर बॉर्डर से बाईपास मार्ग होते हुए केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करें।
-----
जिले में ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से जिला फरीदाबाद में सभी प्रकार के मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) जैसे ड्रोन और कम उड़ान वाली वस्तुओं आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए आदेश जारी किए हैं। सुबह 9 बजे से शाम 7 तक सभी प्रकार के मानव रहित ड्रोन और नीची उड़ान वाली वस्तुओं आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
---
फरीदाबाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ा रही चौकसी
विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री की रैली को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के सात सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतरराज्यीय नाके लगाकर वाहनों पर नजर रख रही है। सभी नाकों पर अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

---
फ्लैग मार्च निकालकर किया जा रहा जागरूक
अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस की टीम एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल जोन में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को जागरूक कर रही है। लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की टीम बदरपुर बॉर्डर, जैतपुर दिल्ली बॉर्डर, शूटिंग रेंज सूरजकुंड, मांगर भाटी माइंस, मोहना तथा मंझावली यमुना पुल के अलावा जैतपुर-इस्माइलपुर रोड, बसंतपुर, लकड़पुर, चार्म्सवुड आदि स्थानों पर नाके लगाए आवागमन करने वाले वाहनों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed