फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   UPSC IES and Geologist exams concluded

Faridabad News: यूपीएससी की आईईएस और भूवैज्ञानिक परीक्षाएं संपन्न

Sun, 08 Feb 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
UPSC IES and Geologist exams concluded
फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) की प्रारंभिक परीक्षा और भूवैज्ञानिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इन परीक्षाओं के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की गई थीं।
विज्ञापन


आईईएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 132 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 68 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। वहीं भूवैज्ञानिक परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिकोना पार्क को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस परीक्षा में कुल 51 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। परीक्षा के समन्वयक तेजबीर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की जांच की गई और केवल निर्धारित सामग्री ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed