{"_id":"6a55332f7292a4395a080336","slug":"uproar-over-foul-smell-in-hospitals-emergency-ward-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74802-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दुर्गंध पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दुर्गंध पर किया हंगामा
विज्ञापन
वार्ड की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फैली दुर्गंध को लेकर सोमवार को मरीजों के परिजनों ने नाराजगी जताई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और वार्ड की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में अस्पताल की सफाई व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाए गए हैं।
वायरल वीडियो में मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि आपातकालीन वार्ड में इतनी तेज दुर्गंध है कि वहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो जाता है। आरोप है कि रात में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से वार्ड में नहीं पहुंचते और नर्सिंग स्टाफ भी समय पर वार्ड का निरीक्षण नहीं करता। एसजीएम नगर निवासी चंद्रेश कुमार ने बताया कि वार्ड में लंबे समय तक बैठना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके साथ आए लोगों को बदबू के कारण काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं पूनम ने बताया कि दुर्गंध इतनी अधिक थी कि रात के समय उन्हें उल्टियां होने लगीं और पूरी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी।
आपातकालीन वार्ड में दुर्गंध की शिकायत की जानकारी मिली है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सफाई एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। नियमित सफाई कराई जा रही है और यदि कहीं किसी कारण से दुर्गंध की समस्या बनी है तो उसका जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी