{"_id":"690113d4dbee872a9806f52b","slug":"unlicensed-medical-store-raided-47-types-of-medicines-seized-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54537-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा, 47 प्रकार की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा, 47 प्रकार की दवाएं जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को आलीमेव गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मौके से 47 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बिना किसी वैध अनुमति के संचित पाई। विभाग ने सभी दवाओं को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान एवं एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पाया गया कि बिलाल नाम का युवक बिना लाइसेंस कुरैशी मस्जिद के पास मेडिकल स्टोर चला रहा था। टीम को शिकायत मिली थी कि वह प्रतिबंधित, नशीली दवाओं एवं एमटीपी किट की अवैध बिक्री कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 30 सितंबर को भी इसी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया था। उस समय बिलाल मौके से भाग गया था और दुकान को सील कर दिया गया था। मंगलवार को दोबारा सील खोलकर निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि स्टोर में आयुर्वेदिक दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और खाद्य पदार्थों के साथ-साथ 47 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बिना वैध लाइसेंस के रखी हुई थीं।
विज्ञापन
विभाग ने सभी 47 प्रकार की दवाओं को विधिवत पैक कर फॉर्म-16 के तहत जब्त किया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों, पुलिस व ग्राम चौकीदार की मौजूदगी में की गई। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने बताया कि बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री कानूनन अपराध है। दोषी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।