{"_id":"6ad85e9d00fc0b0b6901d259","slug":"people-approach-court-to-protest-against-dumping-of-waste-in-the-aravallis-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में कोर्ट में पहुंचे लोग, एक सप्ताह से चल रहा था धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में कोर्ट में पहुंचे लोग, एक सप्ताह से चल रहा था धरना
Wed, 21 Oct 2026 12:11 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:11 PM IST
सार
अरावली में कूड़ा फेंकने के विरोध में भाजपा पार्षद जगत फागना की अगुवाई में चल रहा यह धरना पिछले सप्ताह से जारी है। इसमें भांकरी, बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसायटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अरावली में कूड़ा डालने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरावली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से कूड़ा डाले जाने के विरोध में स्थानीय लोग अब न्यायालय की शरण में पहुंच गए हैं। क्षेत्र में कूड़ा फेंकने और फेंका गया कूड़ा हटवाने के लिए फरीदाबाद न्यायालय में याचिका लगा दी गई है। जिससे कि निगम अपने कूड़े की गाड़ियां दोबारा इस क्षेत्र में न भेजे।
विज्ञापन
अरावली में कूड़ा फेंकने के विरोध में भाजपा पार्षद जगत फागना की अगुवाई में चल रहा यह धरना पिछले सप्ताह से जारी है। इसमें भांकरी, बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसायटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अरावली में जिस स्थान पर नगर निगम कूड़ा डाल रहा है, उसके आसपास आबादी बसी हुई है। ऐसे में कूड़े से उठने वाली बदबू से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
लगातार विरोध और धरने के बाद भी जब निगम ने लोगों की सुनवाई नहीं की तो लोगो ने कोर्ट जाने का निर्णय ले लिया। पार्षद जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद कोर्ट में याचिका लगाई है। जरूरत पड़ने पर वह उच्च न्यायालय तक भी मामले को लेकर के जाएंगे। लेकिन किसी भी हालत में इस क्षेत्र में अब कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन